Sunday, May 10, 2026

चुनावी रण में दौरे का दौर जारीः फिर CG आएंगे गृहमंत्री शाह, नेताओं की लेंगे बैठक, मांगी है ये रिपोर्ट…

रायपुर. छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव नजदीक है. ऐसे में बड़े नेताओं का प्रदेश में आना-जाना लगा हुआ है. चुनाव को ध्यान में रखते हुए 14 जुलाई को एक बार फिर अमित शाह छत्तीसगढ़ आएंगे. जहां वे संगठन की बैठक लेंगे. इस बैठक में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नबीन भी शामिल होंगे.जानकारी के अनुसार, अमित शाह ने सभी विधानसभा की रिपोर्ट मांगी है. साथ ही बीजेपी कहां कमजोर है और कहां मजबूत इसकी भी रिपोर्ट मांगी है. वहीं विधानसभाओं के मुद्दे भी रिपोर्ट में शामिल किए जाएंगे.