Saturday, August 8, 2026

गृहमंत्री अमित शाह कल होंगे कोरबा जिले के प्रवास पर, भाजपा हरदी बाजार मंडल ने तैयारियों को लेकर की बैठक

कोरबा. केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी का ऊर्जाधानी काले हीरे की पावन धरा मां सर्वमंगला की नगरी कोरबा में 7 जनवरी आगमन को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी मंडल हरदी बाजार की आवश्यक बैठक रखी गई जिसमें कोरबा जिला के संगठन के सह प्रभारी सम्मानीय बड़े भैया श्री गोपाल साहू जी,कटघोरा विधानसभा के प्रभारी सम्माननीय दिनेश सिंह जी,एवं हरदी बाजार मंडल के कार्यक्रम प्रभारी सम्मानीय श्री केदारनाथ अग्रवाल जी,एवं मंडल अध्यक्ष श्री हरीश थारवानी के अगुवाई में बैठक संपन्न हुई जिसमें हरदी बाजार मंडल क्षेत्र से तीन हजार की संख्या के साथ हरदी बाजार क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता माननीय अमित शाह जी के कार्यक्रम में शामिल होंगे जिसकी रूपरेखा को लेकर के माननीय प्रभारियों का दिशा निर्देश प्राप्त हुआ इस अवसर पर विशेष रुप से भाजपा जिला मंत्री सम्मानीय नरेश टंडन जी,जिला पंचायत सदस्य सम्मानीय श्री प्रेमचंद पटेल जी भाजपा मंडल महामंत्री डॉ विजय राठौर जी,डॉ दुर्गेश कश्यप जी,भाजपा युवा नेता श्री उत्तम पटेल जी,जनपद सदस्य श्री मुकेश जयसवाल जी,अजय राठौर,भुनेश्वर राठौर,भाजयुमो जिला कार्यसमिति सदस्य पंकज धुरवा,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष कृष्णा पटेल,भाजयुमो मंडल महामंत्री नरेंद्र अहीर,शिव लाल यादव जी,भाजयुमो मंडल मंत्री निखिल राठौर,दिनेश बाजपाई,अमरनाथ कौशिक जी विशेष रूप से उपस्थित थे।