रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। इस सड़क हादसे में 15 लोगों के मौत की खबर है। रीवा जिले के नेशनल हाईवे 30 में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस दुर्घटना में लगभग 14 लोगों की मौत हो गई है और 30 से ज्यादा लोग घायल बताए जाते हैं।
राहगीरों की सूचना के बाद सोहागी पुलिस मौके पर पहुंची है। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर हुए बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। गंभीर घायलों को एंबुलेंस की मदद से त्योंथर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आधा दर्जन थानों का पुलिस बल पहुंच गया है। सोहागी थाना प्रभारी निरीक्षक ओपी तिवारी ने कहा कि शुक्रवार की रात करीब 11.30 बजे पहाड़ के घाट में हादसा हुआ है। यूपी पासिंग की बस जबलपुर से चलकर रीवा के रास्ते प्रयागराज जा रही थी। लेकिन पहाड़ से उतरे समय हादसे का शिकार हो गई है। दावा है कि बस की केबिन में तीन से चार लोग फंसे है। जबकि एक गंभीर घायल ने अस्पताल दम तोड़ दिया है।
हादसे में जिन यात्रियों की मृत्यु हुई है उनके पार्थिव शरीर अभी त्योंथर में रखे हुए है। मध्यप्रदेश शासन द्वारा उन्हें ससम्मान प्रयागराज पहुंचाया जायेगा। इसके साथ ही जो व्यक्ति जो सुरक्षित हैं या कम घायल है उन्हें फर्स्ट एड दे करके रात को ही दो बसों के माध्यम से प्रयागराज पहुंचाया गया है। ऐसे यात्री जो गंभीर रूप से घायल है उनका इलाज रीवा मेडिकल कॉलेज में निःशुल्क किया जा रहा है। रीवा जिला प्रशासन इलाज सहित घायलों एवं मृतकों के परिवाजनों के लिए समस्त आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कर रहा है











