Thursday, July 30, 2026

रील्स बनाने से मना किया तो पति का मर्डर

रील्स बनाने वाली पत्नी पर हत्या का आरोप लगा है।बेगूसराय. पत्नी को रील्स बनाने से मना किया तो पति की हत्या कर दी। युवक के परिवार का आरोप है कि वो पत्नी से मिलने ससुराल गया था। वहीं उसकी हत्या कर दी। लड़की का परिवार कह रहा है कि हमारे बेटे ने खुदकुशी की है।

हत्या के बाद लड़की वालों ने शव भी गायब करने की कोशिश की, लेकिन हम पहुंच गए। लड़के के परिवार का आरोप है कि लड़की का कहीं और अफेयर भी चल रहा था।

दोनों के बीच रील्स और अवैध संबंध को लेकर दोनों में झगड़ा होता रहता था। इस घटना के बाद से लड़की का परिवार घर छोड़कर भाग चुका है। पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।