Monday, July 6, 2026

कैंची से तब तक वार किए,जब तक मरा नहीं पति:विवाद से परेशान पत्नी ने की हत्या

महासमुंद जिले में एक फार्मासिस्ट की मौत मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। असल में उसकी मौत सामान्य मौत नहीं थी। उसकी हत्या की गई थी। फार्मासिस्ट की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी पत्नी ने ही की थी। पत्नी ने उस पर कैंची से तब तक वार किए, जब तक उसकी मौत नहीं हुई। पूरा मामला आपसी विवाद से जुड़ा है। यह पूरी वारदात खल्लारी थाना क्षेत्र की है।

दरअसल, तमोरा आयुर्वेद अस्पताल में फार्मासिस्ट का काम करने वाले रामकुमार दीवान(55) की पत्नी की कोरोनाकाल में मौत हो गई थी। उसके बाद उसने एक दूसरी युवती भुनेश्वरी(25) से की थी। भुनेश्वरी और रामकुमार की एक 8 महीने की बच्ची भी है। बताया जा रहा है कि 25 सितंबर की रात को अचानक से रामकुमार की मौत हो गई थी।

खून से लथपथ देखी थी लाश

परिजनों और प़ड़ोसियों ने उसकी लाश खून से लथपथ हालत में देखी थी। भुनेश्वरी ने सबको यही बताया था कि अचानक से इनकी तबीयत खराब हुई। शरीर फटने लगा और इनकी मौत हो गई है। इतना ही नहीं रामकुमार की पत्नी ने परिजनों को फोन कर भी यही कहा था। सबसे वह चिल्ला चिल्ला कर कहती रही थी कि देखिए ने इन्हें क्या हो गया है।