Thursday, March 5, 2026

IED लगाने में एक्सपर्ट दो नक्सली को सुरक्षाबलों ने दबोचा, कई घटनाओं में थे शामिल

KNN24.COM/सुकमा। नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों को बड़ी सफलता मिली है। कोरबा बटालियन और जिला के जवानों ने दो नक्सलियों को दबोचा है। पकड़े गए दोनों नक्सली आईईडी लगाने के एक्सपर्ट है। दो नक्सलियों की गिरफ्तारी की पुष्टि एसपी केएल ध्रुव ने पुष्टी की है। बताया कि चिंतलनार इलाके में सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने आईईडी लगाते थे। दोनों लंबे समय से नक्सली संगठन से जुड़े हुए हैं। वहीं कई वारदातों को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार सर्चिंग पर निकले कोबरा 201 बटालियन और जिला के जवानों ने दोनों को गिरफ्तार किया। पुलिस अभी दोनों नक्सली से पूछताछ कर रही है।