Tuesday, March 3, 2026

सरगुजा में भतीजी-भतीजा ने बड़ी मां को जिंदा जलाया:दूसरे मकान के सामने फेंकी लाश; लड़कों को घर बुलाने पर टोका तो हुआ था झगड़ा

गांव में एक घर के सामने फेंक दिया था शव।सरगुजा जिले में बुधवार की रात महिला को उसके भतीजी और भतीजे ने जिंदा जला दिया। महिला की मौत होने पर उसके शव को बाहर फेंक दिया। मृतका (बड़ी मां) ने भतीजी के लड़कों को घर में बुलाने और दूसरे लड़कों के साथ घूमने को लेकर आपत्ति जताई थी।

इससे भड़की भतीजी ने बड़ी मां पर जलती लकड़ी से हमला कर दिया और उसकी साड़ी में आग लगा दी। घटना धौरपुर थाना क्षेत्र की है।

गांव में एक घर के सामने फेंक दिया था शव।
गांव में एक घर के सामने फेंक दिया था शव।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम चटकपुर में बुधवार की शाम बड़ी मां भीनसरी (50) को भतीजी प्रभा विश्वकर्मा (25) और भतीजे अमृत उर्फ चंठू (22) ने अपने घर पार्टी में बुलाया था। उनके माता-पिता कही बाहर रहते हैं। घर में शराब और मुर्गा की पार्टी रखी गई थी।

प्रभा विश्वकर्मा ने पार्टी में अपने अन्य दोस्तों को भी बुलाया था। देर शाम तक घर में शराब और मुर्गा की पार्टी चलती रही और सभी ने शराब पी।

लड़कों के साथ घूमने को लेकर विवाद

पार्टी के बाद भीनसरी विश्वकर्मा ने अपनी भतीजी प्रभा विश्वकर्मा को टोका कि वह गांव के लड़कों को घर में क्यों बुलाती है और उनके साथ क्यों घूमती है। इससे दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद होने पर प्रभा विश्वकर्मा ने जलती हुई लकड़ी से भीनसरी के सिर पर वार कर दिया।