Thursday, October 15, 2026

Income Tax छापे में बड़ा अपडेट… 200 करोड़ की अघोषित आय का हुआ खुलासा

आयकर विभाग ने पिछले दिनों की छापेमारी के बाद 200 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित आय का पता लगाया है. केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने शनिवार को यह जानकारी दी.

गत दो अगस्त को चेन्नई, मदुरै, कोयंबटूर और वेल्लूर में फिल्म व्यवसाय से जुड़े इन लोगों के 40 परिसरों पर छापेमारी की गई थी. आयकर विभाग ने छापेमारी में 26 करोड़ रुपये की अघोषित नकदी और तीन करोड़ रुपये से अधिक के आभूषण जब्त करने का दावा किया है.

सीबीडीटी ने एक बयान में कहा कि अब तक के तलाशी अभियान में 200 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित आय का पता चला है. कई दस्तावेज, डिजिटल उपकरण बरामद किए गए हैं जो बिना लेखाजोखा वाले नकद लेनदेन और निवेश से संबंधित हैं.

वहीं पिछले दो दिनों से आयकर विभाग और ईडी की टीम ने छत्तीसगढ़ के कई बड़े कारोबारियों के यहां छापामार कार्रवाई की है. लेकिन यहां से टीम को क्या खामिया मिली इसकी आधिकारिक जानकारी विभाग की तरफ से जारी नहीं की गई है.