Thursday, July 2, 2026

निर्दलीय प्रत्याशी रवि रजक ने कांग्रेस के समर्थन में लिया नाम वापस

कोरबा : चुनाव लड़ने के लिए नामांकन भरने के बाद निर्दलीय प्रत्याशी का हृदय परिवर्तन हो गया है। कटघोरा विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने वाले रवि रजक ने नाम वापस लेते हुए अपना समर्थन कांग्रेस प्रत्याशी पुरुषोत्तम कंवर को दे दिया है। रवि रजक कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित हैं। जिन्होंने कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर न सिर्फ पुरुषोत्तम कंवर को समर्थन दिया। बल्कि उनके पक्ष में प्रचार करने की बात भी कही है।

यहां बताना होगा कि चुनाव लड़ने के लिए सभी उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। अब नाम वापसी का दौर जारी है। जिसके बाद 2 नवंबर की शाम तक यह सूची फाइनल हो जाएगी। कौन-कौन से प्रत्याशी चुनाव लड़ने के लिए विधानसभा चुनाव में जाएंगे। इसकी तस्वीर नाम वापसी के बाद ही साफ होगी। जिले के 4 विधानसभाओं में कोरबा और कटघोरा विधानसभा से चुनाव लड़ने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है