Thursday, July 30, 2026

पाकिस्तान पर भारत की जीत का अनंत सिलसिला:वर्ल्ड कप में 8वीं बार हराया, रोहित ने 86 रन बनाए, 192 का टारगेट 31 ओवर में चेज

अहमदाबाद.वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 8वीं बार हरा दिया है। भारत ने अपनी अनंत जीत का सिलसिला बरकरार रखा और अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पाकिस्तान को 7 विकेट से मात दी।

भारतीय टीम ने 192 रन का टारगेट 30.3 ओवर में हासिल कर लिया। कप्तान रोहित शर्मा ने अर्धशतक बनाया। उन्होंने 86 रन की पारी खेली। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए श्रेयस अय्यर के साथ 77 रन की साझेदारी की।

पाकिस्तान की ओर से बल्लेबाजी में कप्तान बाबर आजम ने इकलौता अर्धशतक लगाया। मोहम्मद रिजवान 49 रन पर आउट हुए। 5 इंडियन बॉलर्स ने 2-2 विकेट लिए। भारत की ओर से रोहित के अलावा श्रेयस अय्यर ने 53 रन बनाए। शाहीन शाह अफरीदी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।