Thursday, August 20, 2026

गेवरा खदान में ड्रोन कंट्रोल से हुआ बाहर सूचना देने वाले को मिलेगी शाबाशी और इनाम

गेवरा दीपका.खदान में सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआईएसएफ को मिली हुई है सुरक्षा के बेहतर और पुख्ता इंतजाम के लिए सीआईएसफ प्रबंधन ड्रोन का इस्तेमाल करती है जिससे चप्पे-चप्पे पर ड्रोन की नजर से खदान में हो रही मूवमेंट को देख सके। और उस पर कार्रवाई कर बाहर का रास्ता दिखाते हैं ।बता दें कि सीआईएस एफ के द्वारा गेवरा खदान में सुबह 6 आज ड्रोन चलाया जा रहा था जो तकनीकी कारणों से कंट्रोल से बाहर हो गया जिसकी खोजबीन सीआईएसफ के जवानों को की जा रही है ।

सीआईएसएफ प्रबंधन एसईसीएल कर्मचारियों एवं खदान में कार्यरत अन्य कर्मियों से ड्रोन का पता बताने वाले को शाबाशी के साथ-साथ उचित इनाम देगी।
ड्रोन नहीं मिले पर इसी शिकायत दीपका थाने में की जाएगी और किसी के पास अगर वह मिलता है तो उस पर कार्रवाई भी हो सकती है ।