
नई दिल्ली/मुंबई.BBC के दिल्ली और मुंबई ऑफिस पर आयकर विभाग (IT) की टीम का सर्वे दूसरे दिन जारी है। सूत्रों के मुताबिक, IT अधिकारी 2012 से अब तक के अकाउंट्स की डिटेल पता कर रहे हैं। IT अधिकारियों ने फाइनेंस डिपार्टमेंट के स्टाफ के मोबाइल, लैपटॉप-डेस्कटॉप जब्त कर लिए हैं। सर्वे के दौरान IT के अधिकारियों और BBC इंडिया के संपादकों के बीच बहस भी हुई है।
उधर, BBC ने अपने स्टाफ को मेल कर सहयोग करने को कहा है। इसमें कहा गया कि वे हर सवाल का जवाब ईमानदारी से दें। आयकर विभाग के अधिकारियों ने BBC पर इंटरनेशनल टैक्स में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। कई घंटों से अफसर लैपटॉप, डॉक्यूमेंट्स की छानबीन कर रहे हैं।
BBC का स्टाफ को मेल, कहा- कोई भी जानकारी डिलीट ना करें, ना ही छिपाएं
सूत्रों के मुताबिक, BBC मैनेजमेंट ने बुधवार सुबह कर्मचारियों को मेल किया है। इसमें स्टाफ से हर सवाल का ईमानदारी से जवाब देने की हिदायत दी गई है। BBC ने स्टाफ से कहा है कि अगर आयकर विभाग के कर्मचारी आपसे मिलना चाहें तो आपको उनसे मिलना है। BBC ने भारत में काम करने वाले कर्मचारियों की मदद के लिए हेल्पलाइन भी एक्टिवेट की है।
