Wednesday, August 5, 2026

पूर्व छुरी नगर पंचायत अध्यक्ष हीरा पंजवानी से मिलने पहुंचे राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, भाजपा नेता भी रहे उपस्थित

कोरबा। पूर्व छुरी नगर पंचायत अध्यक्ष हीरा पंजवानी से मिलने राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल उनके निवास पहुंचे ।यहां पर मंत्री जी ने हीरा पंजवानी के परिवारजनों से भी मुलाकात की। । पंजवानी परिवार की ओर से यहां पर नेताओं के लिए स्वल्पाहार की भी व्यवस्था करवाई गई थी। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के विशेष आमंत्रित पर यहां भाजपा जिला विशेष आमंत्रित सदस्य केदारनाथ अग्रवाल, केसर सिंह भारिया, अजय राठौर, विजय राठौर, संजय शर्मा, झखेंद्र देवांगन, अनिल पाटले, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बोध सिंह ठाकुर एवं अन्य लोग भी पहुंचे थे।