कोरबा।। कोरबी क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता बलराज वैष्णव की धर्मपत्नी जमुना वैष्णव अचानक बीपी बढ़ने के कारण आंगन में गिर गई । जिससे सर पर चोट लगने के कारण उन्हें सीरियस हालत में बिलासपुर रेफर किया गया। हाई बीपी की वजह से ब्रेन की नस फटने की वजह से वह पिछले कई दिनों आईसीयू में भर्ती हैं। क्षेत्र के लोगों ने जमुना वैष्णव के स्वास्थ्य में जल्द सुधार हो ऐसी भगवान से कामना की है।।









