Saturday, October 24, 2026

Janjgir-Naila Railway Station: प्लेटफॉर्म पर अचानक दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी, कपलिंग टूटने से मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन पर रविवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब प्लेटफॉर्म नंबर-2 से गुजर रही एक मालगाड़ी अचानक दो हिस्सों में बंट गई। बताया जा रहा है कि मालगाड़ी की कपलिंग टूटने से उसके डिब्बे अलग हो गए। घटना के बाद स्टेशन पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गए। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।