
कोरबा: दुपहिया वाहनों में प्रसिद्ध है टीवीएस की श्रृंखला में एक और कीर्तिमान जुड़ा है। Jupiter Classic 5 मिलियन एडिशन नामक गाड़ी टीवीएस में लॉन्च की है। टीवीएस की गाड़ियां वैसे तो काफी भरोसेमंद होती है लेकिन TVS Jupiter Classic में काफी नए फीचर है जो इस गाड़ी को नया बनाते हैं। फैशन के हिसाब से भी TVS Jupiter Classic में परिवर्तन किए गए हैं जो आज की युवा पीढ़ी को अपनी ओर आकर्षित करता है। कोरबा में तुलसी टी.वी.एस शोरूम में गाड़ी को पूर्व गृहमंत्री व रामपुर विधयक ननकीराम कंवर जी ने लॉन्च किया।

TVS Jupiter Classic के फीचर:
नए TVS Jupiter Classic में मिलने वाले फीचर्स की बात करने पर अब आपको रिगिल होगा। पर्पल और मिस्टिक ग्रे कलर ऑप्शन में मिलता है, अपनी जरूरत के हिसाब से इसका चुनाव कर सकते हैं। इसमें ब्लैक थीम के साथ प्रीमियम रेंडिशन पूरे मिरर हाइलाइट्स, फेंडर गार्निश और टिंटेड वाइजर पर दिखते हैं। इसके साथ ही 3D ब्लैक प्रीमियम लोगो इसे और खूबसूरत बना देता है। वहीं इस स्कूटर में ब्लैक रेस्ट के साथ लेदरेट सीट, ऑन इन वन लॉक, नया स्पीडोमीटर डायल आर्ट, इंजन किल स्विच और USB चार्जर जैसे फीचर्स भी दिए गये हैं।


बात इंजन की करें तो नए TVS जुपिटर क्लासिक में 110 cc का इंजन लगा है, जो कि 7.88 PS की पावर और 8.8 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इस स्कूटर में राइड के लिए इको और पावर मोड मिलते हैं जिनके आप राइडिंग के दौरान इस्तेमाल कर सकते हैं
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व गृहमंत्री एवं रामपुर विधायक ननकीराम कंवर, वरिष्ठ भाजपा नेता व तुलसी टीवीएस के संचालक केदारनाथ अग्रवाल, प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, नौशाद खान,नीलम गुप्ता,अजय राठौर,केसर भारिया,मनीष पाहुजा,सुनील पटेल, मनोज पाण्डेय,अंकित तिवारी,राजेश, के के राठौर, कारण सिंह एवं गरहक उपस्थित थे।











