कटघोरा (कोरबा)। शासकीय प्राथमिक शाला ज्ञानज्योति तुलसीनगर में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान प्रधान पाठक अरविंद पाठले, सहायक शिक्षक आहुति भास्कर और मित्तल साहू बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा आज 21 सितंबर 2024 को स्कूल का निरीक्षण किया गया, जहां शिक्षक अनुपस्थित होने के कारण बच्चे सड़क पर खेलते हुए मिले। डीईओ ने इस लापरवाही को गंभीर कदाचरण मानते हुए तीनों शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। जवाब न मिलने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।









