
खैरागढ़ । ग्राम मुतेड़ा से एक दिलदहला देने वाली वारदात सामने आई है। पति ने चरित्र शंका के चलते अपनी ही पत्नी की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। आरोपित के दोनों बच्चे हत्या के प्रत्यक्षदर्शी हैं। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपित पति फरार चल रहा है। घटना शुक्रवार शाम तकरीबन छह से सात बजे के आसपास की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
पुलिस ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते मुतेड़ा नवागांव निवासी मृतका संगीता जंघेल अपने पति प्रमोद जंघेल से अलग रह रही थी। वह अपने दो बच्चों के साथ काफी समय से मायके भिलाई में निवासरत थी। वारदात वाले दिन यानि शुक्रवार को भी संगीता मायके में ही थी। लेकिन सुबह ही प्रमोद उसे घर लाने के नाम से भिलाई सुपेला स्थित ससुराल पहुंचा था।
वह शाम को पत्नी और बच्चों को लेकर वापस घर के लिए निकले। यहां छह बजे करीब पहुंचे। लेकिन प्रमोद ने नवागांव स्थित घर में अपनी बाइक नहीं रोकी। उसे बहाना बनाकर पत्नी और बच्चों को नदी किनारे ले गए। इस दौरान दोनों में फिर से जमकर विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी प्रमोद ने अपने पास रखे चाकू से हमला किया। लेकिन उसमें सफल नहीं हो पाए। फिर आरोपी ने कपड़े से संगीता का गला घोटा दिया।








