कोरबा जिले में एकतरफा प्रेम के चलते देर रात सनसनीखेज घटना सामने आई। बालको थाना क्षेत्र के संगम नगर में शादी का दबाव बनाने पहुंचे युवक ने नाबालिग लड़की के पिता पर गोली चला दी। हालांकि गोली नहीं लगने से बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार इंदिरा नगर निवासी साहिल मासी लंबे समय से मां लखन साहू की नाबालिग बेटी से एकतरफा प्रेम करता था और उसका पीछा कर परेशान करता था। पहले भी परिजनों ने इसकी शिकायत की थी।
बताया जा रहा है कि रात करीब 11 बजे आरोपी अपने एक साथी के साथ युवती के घर पहुंचा और शादी के लिए दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर विवाद बढ़ा और आरोपी ने बंदूक से फायर कर दिया। गोली नहीं लगी, लेकिन आवाज से इलाके में दहशत फैल गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका सहयोगी फरार है। पुलिस ने हथियार जब्त कर लिया है और उसके वैध या अवैध होने की जांच की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।







