Thursday, March 12, 2026

KORBA:अलग-अलग हादसों में 6 घायल: 2 कार में जोरदार भिड़ंत, इधर ट्रैक्टर ट्राली पलटने से 3 दबे, घायलों को ले जाते समय एम्बुलेंस भी हुई दुर्घटना की शिकार …

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा (Korba) जिले में हादसों को कहर जारी है। यहां दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसों में आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। पहली घटना पसान थाना क्षेत्र के ग्राम पुटीपखना की है। यहां ईंट से भरे ट्रैक्टर ट्राली पलट जाने से 3 लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां से घायलों को रेफर किया गया। घायलों को लेकर जा रही एम्बुलेंस भी दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में कुल 4 लोग घायल हुए हैं। वहीं दूसरी घटना सीविल लाइन थाना क्षेत्र के इंदिरा चौक की है। यहां दो कार में जोरदार भिडंत हो गई। इस हादसे में दोनों कार सवार घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है.जिले के सीमांत क्षेत्र में बनाई गई सड़क पर हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। कटघोरा-पसान मार्ग पर फिर एक हादसा हो गया। यहां ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से मजदूर घायल हो गए। वहीं इन मजदूरों को अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस ट्रेलर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस मार्ग पर हादसों की वजह तेज रफ्तार तो है ही, लेकिन सड़क निर्माण के तकनीकी पहलुओं पर भी सवाल उठते रहे हैं। इसकी जांच अभी भी रहस्य के घेरे में है.