Sunday, August 2, 2026

कोरबा : रेलवे स्टेशन के सामने शिव मंदिर से शिवलिंग को खंडित कर तांबे के नाग सांप, कलश, लोटा, घंटी की चोरी….

कोरबा रेलवे स्टेशन के सामने स्थित शिव मंदिर मे बीती रात्रि शिवलिंग पार्वती और नंदी बैल की मूर्ति को खंडित कर भगवान शिवलिंग तांबे के नाग सांप लोटा घंटी को भी चोरी कर लिया गया सावन का महीने होने के कारण सुबह स्थानीय लोगों पूजा करने गए तो शिव मंदिर का ताला टूटा हुआ था और मंदिर के अंदर भगवान शिवलिंग तांबे के नाग सांप लोटा घंटी चोरी हो गई थी मामले की जानकारी होने के पश्चात थाने में सूचना दे दिया गया है मंदिर में चोरी की घटना को अंजाम देने तथा मूर्ति को खंडित पर लोगों में आक्रोश व्याप्त है। सोशल मीडिया में भी लोग इसकी कड़ी निंदा कर रहे हैं।