
कोरबा जिले के सर्वमंगला पुलिस चौकी क्षेत्र के जट राज मोड़ पर बिलासपुर से सब्जी लेकर आ रहा पिकअप वाहन ट्रेलर से टकरा गया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई. इस सड़क हादसे के कारण यातायात बाधित हो गया है और दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई है हादसे की जानकारी मिलते ही सर्वमंगला चौकी प्रभारी वैभव तिवारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने हताहतों को एंबुलेंस के माध्यम से तत्काल अस्पताल भिजवाया वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।











