Saturday, August 22, 2026

कोरबा: असामाजिक तत्वों ने कार में लगाई आग

कोरबा. शहर के राताखार बस्ती में बीती रात असामाजिक तत्वों ने एक कार में आग लगा दी। कार का 50 फीसदी से भी ज्यादा हिस्सा बुरी तरह जल गया है। कार को आग लगाने की सूचना पुलिस को दी गई है।यह असामाजिक तत्वों का काम लग रहा है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक राताखार के बजरंग चौक बस्ती में मकान के बाहर रोड में पार्क स्विफ्ट कार सीजी 12 एएल 3311 में शुक्रवार की रात को असामाजिक तत्वों ने आग लगा दी। कार मालिक मुकेश पांडे ने बताया कि उसके पास एक सिल्वर रंग की स्विफ्ट कार है। जिसे डेढ़ साल पहले खरीदा था। कार काफी मेहनत से जमा किए पैसों से खरीदी थी। वह सिविल ठेकेदारी का काम करता है। कार में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी है।नींद खुलने पर रात 2 बजे घर के बाहर आया था ।तब तक सब कुछ ठीक था। इसके कुछ देर बाद किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा कार में आग लगाया गया है। सबसे पहले उसके पड़ोसी ने देखा और उसे इसकी सूचना दी। जब तक हम आग बुझाते यह 50 फीसदी से अधिक जल चुकी थी। उसका कहना है कि हालांकि इसका इंश्योरेंस क्लेम मिल जाएगा।जिसमें 1 से 2 लाख रुपये तक खर्च हो सकते हैं। कुछ पैसे जेब से भी खर्च करने होंगे। अब राताखार के बाहर से तो कोई व्यक्ति, यहां आग लगाने आएगा नहीं। इसलिए कोई आसपास का भी व्यक्ति हो सकता है। उसने इसकी रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई है।बीते 2 साल में राताखार में कार को आग लगा देने का यह तीसरा मामला है।बजरंग चौक में कार जलने की यह घटना पहली बार नहीं हुई है। इससे पहले आरपी तिवारी,गोपाल शर्मा की भी दो कारें असामाजिक तत्वों ने जला दी थी।