कोरबा। बांगो थाना क्षेत्र के नवापारा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां तालाब में नहाने के दौरान 4 साल की मासूम बच्ची के गुप्तांग में जोंक घुस गए। घर लौटने के बाद बच्ची की चीख-पुकार सुनकर परिजन उसे तत्काल कटघोरा स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।
स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान बच्ची की हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया। वहां डॉक्टरों ने बच्ची के गुप्तांग से 3 जोंक निकाले। बच्ची का इलाज फिलहाल जारी है, और उसकी हालत पर डॉक्टरों की निगरानी बनी हुई है।








