कोरबा – ट्रेलर की चपेट में आया बाइक सवार,पैरो पर चढ़ा भारी वाहन का पहिया

कोरबा – जिले के दर्री मुख्य मार्ग पर आज दोपहर एक ट्रेलर चालक ने लापरवाही पूर्वक ट्रेलर वाहन चलाते हुए एक बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया,जिससे उसके दोनों पैरों में भारी भरकम ट्रेलर का पहिया चढ़ गया,जिससे उसके दोनों में बुरी तरह से कुचल गए, युवक सड़क पर ही दर्द से कराह रहा था,राहगीरों ने डायल ११२ को इसकी सूचना दी। डायल ११२ में तैनात आरक्षक सुर्रोतम देवांगन चालक शशि पाल भार्य तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल अस्पताल लेजाया गया, साथ ही उसके परिजनों को भी सूचित किया गया। पूरे हादसे में गनीमत यह रही की युवक की जान बच गई। युवक जमनीपाली क्षेत्र का बताया जा रहा है। फिलहाल ट्रेलर को पुलिस ने अपने हिरासत में ले लिया है,आगे कार्यवाही की जा रही है।