कोरबा। जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक कंस्ट्रक्शन साइट पर भाजपा नेता अक्षय गर्ग की धारदार हथियार से नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने अब तक 5 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।
दिनदहाड़े हत्या से मचा हड़कंप
मंगलवार सुबह हुई इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। भाजपा नेता और पीएमजीएसवाई ठेकेदार अक्षय गर्ग की हत्या की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया। पुलिस ने घटनास्थल से अहम सुराग जुटाते हुए संभावित आरोपियों को पकड़कर पूछताछ तेज कर दी है।
पुरानी रंजिश की आशंका
पुलिस सूत्रों के मुताबिक हत्या के पीछे पुरानी रंजिश सामने आ रही है। वारदात में इस्तेमाल किया गया वाहन किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर पंजीकृत बताया जा रहा है, जिसकी भी गहन जांच की जा रही है। पुलिस हत्या से जुड़े हर पहलू को खंगाल रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच अंतिम चरण में है और जल्द ही Korba BJP Leader Murder Case से जुड़ा पूरा सच सामने लाया जाएगा। मामले में आगे और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।









