Wednesday, April 22, 2026

KORBA BREAKING: पत्नी की हत्या के बाद सिर लेकर गांव में घूमता रहा युवक, बुंदेली में दहशत

कोरबा। जिले के रजगामार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बुंदेली से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सालिक राम यादव ने आपसी विवाद के चलते अपनी पत्नी छेक बाई की हत्या कर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया।

बताया जा रहा है कि वारदात के बाद आरोपी कटा हुआ सिर लेकर गांव में घूमता रहा और कौशल साहू के पोल्ट्री फार्म के पास कुछ देर तक रुका भी। दिनदहाड़े हुई इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है। फिलहाल मामले की पुष्टि और आगे की कार्रवाई जारी है।