Thursday, July 30, 2026

कोरबा ब्रेकिंग: नहर का टूटा तटबंध, दो हिस्सो मे बटी सड़क

कोरबा.कोरबा जिले में कोरबा से सक्ती की ओर बहने वाली नहर पंचायत बुढ़ियापाली के ग्राम पहाडग़ांव में बह गई है। करतला विकासखण्ड अंतर्गत आज दोपहर नहर का तट बंध फूट जाने के कारण मुख्य सड़क बीच से दो हिस्सों में बंट गई। नहर का पानी तेज बहाव के साथ खेतों और गांव में घुस रहा है। इस घटना से गांव में अफरा-तफरी मची है। सूचना पर प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। हसदेव बांगो परियोजना के मुख्य नहर का बंध फूटने से लगभग 5 से 7 किलो मीटर तक नहर का पानी फैल गया व 100 एकड़ से अधिक खेत व फसल डूब गई है।