कोरबा. जिले में तेज रफ्तार का कहर जारी है. एक तेज रफ्तार लोडेड पिकअप अनियंत्रित होकर मदनपुर बछेरा घाट में पलट गई. हादसा (Road Accident) इतना जबरदस्त था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. पिकअप में दो भाई सवार थे. हादसे (Accident) में छोटे भाई की मौत हो गई. वहीं मौके से बड़ा भाई अपने छोटे भाई का शव छोड़कर भाग गया है. ये घटना मोरगा थाना क्षेत्र की है.








