Wednesday, August 5, 2026

KORBA BREAKING: महिला ने सरेराह जहर का किया सेवन

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा (Korba) जिले से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने सरेराह जहर सेवन कर जान देने की कोशिश (woman tried to kill herself by consuming poison) की। लोग देखते रहे लेकिन किसी ने मदद नहीं की। इस बीच ड्यूटी पर तैनात महिला आरक्षक (female constable) ने मानवता की मिसाल पेश की । और महिला को अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई। वहीं यह घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी महिला एक दुकान के सामने खड़े होकर जहर (poison) पीकर आत्महत्या की कोशिश कर रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति डॉकर थाने पहुंचा और इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं थाने में पदस्थ आरक्षक रेहाना फातिमा मौके पर पहुंची। उन्होंने देखा की महिला की स्तिथि ख़राब हो गई थी और उसने उलटी की फिर बेहोश हो गई। जिसके बाद तुरंत महिला आरक्षक ने ऑटो रुकवाकर उसे अस्पताल लेकर इलाज करवाया। बताया जा रहा है की अभी फ़िलहाल महिला खतरे से बाहर है।बता दें कि अगर समय रहते जहर पी हुई महिला को अस्पताल नहीं पहुंचाया जाता तो उसकी मौत भी हो सकती थी। वहीं दूकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में महिला की पूरी हरकत कैद हो गई है। जहर सेवन का कारण अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।