Saturday, October 17, 2026

KORBA: नशेड़ी ने किया हंसिया से हमला,प्राचार्य घायल

कोरबा। एक हाई स्कूल के प्रभारी प्राचार्य काे गांव के युवक काे नशा न करने की समझाइश देना भारी पड़ गया। युवक ने पहले गाली-गलाैज की और जान से मारने की धमकी देते हुए हंसिया लेकर दाैड़ाया। विनय कुमार सिंह तंवर गाेपालपुर हाई स्कूल में प्रभारी प्राचार्य हैं, जाे रोजाना की तरह वे अपने घर स्याहीमुड़ी से अपने स्कूल जा रहे थे। इस दाैरान रास्ते में थोड़ी दूर आगे रेवा सिंह नशा करके खड़ा था, जिसे प्रभारी प्राचार्य विनय कुमार ने पहले नशा नहीं करने की समझाइश देते हुए नशाखाेरी करने से मना किया था। इस बात पर रेवा आक्राेशित था। उसने शुक्रवार काे प्रभारी प्राचार्य विनय कुमार से गाली-गलाैज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उसने हाथ में हंसिया रखा था, जिसे लेकर उन्हें मारने दाैड़ाया। इस दाैरान उन पर हमला भी कर दिया, जिससे प्राचार्य घायल हो गए। घटना की रिपाेर्ट पर दर्री थाना में आराेपी रेव सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है