Wednesday, April 29, 2026

*कोरबा: शराब के नशे में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या, शव को गुपचुप दफनाया*

कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र के कोनकोना गांव में शराब के नशे में छोटे भाई सच्चिरण धनुवार ने मामूली विवाद के बाद बड़े भाई छत राम धनुवार की रॉड से हमला कर हत्या कर दी। हत्या के बाद सच्चिरण ने शव को गांव से दूर घोघरा पारा में दफन कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कबूलनामे के बाद कब्र से शव बाहर निकाला। मौके पर ही पोस्टमार्टम किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।