कोरबा। जिले के तेज तर्रार आईएएस और कोरबा के आयुक्त का फेसबुक आईडी हैकरो ने हैक कर ली है। इसके बाद हैकरों ने आयुक्त के फेसबुक पेज से उनकी तस्वीर निकलकर एक दूसरा फेसबुक प्रोफाइल क्रिएट कर लिया। आईएएस कुलदीप शर्मा के नाम से बनाए फर्जी फेसबुक पेज से अन्य युवकों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजना शुरू किया।
बता दें कि नगर निगम आयुक्त कुलदीप शर्मा ने फेसबुक में पोस्ट कर लिखा है कि दोस्तों मेरे फेसबुक का फर्जी प्रोफाइल बन गया है और वो लोगों से कुछ पैसे मांग रहे हैं. सभी दोस्तों से अनुरोध है कि इस अकाउंट से भेजे गए किसी भी फ्रेंड रिक्वेस्ट को इग्नोर करें या अगर पहले ही स्वीकार कर लिया है तो अनफ्रेंड कर दें।मैं पहले ही एफबी को इसकी सूचना दे चुका हूं। इसलिए कृपया किसी पर विश्वास ना करें. चाहे वह पैसे किसी के लिए भी मांग रहा हो.











