Monday, September 21, 2026

KORBA: CM की हिदायत नजरअंदाज, रेत माफियाओं के सामने नतमस्तक हुआ विभाग,रात 8 बजे से 5 बजे तक रेत की चोरी का खेल

कोरबा :– शहर से लगे हसदेव नदी गेरवाघाट के रेतघाट में रात के वक्त चोरी जमकर हो रही है। कोतवाली थाना से लगभग 1 किलोमीटर दूर रेतघाट से हो रही बेखौफ चोरी थमने का नाम नहीं ले रही बल्कि एक-दो दिन छोड़कर सप्ताह के पूरे दिन रेत खनिज का अवैध खनन व परिवहन किया जा रहा है। रेत से भरे ट्रैक्टर थाना व चौकियों के सामने से धड़धड़ाते हुए गुजर जाते हैं लेकिन रात के अंधेरे में आखिर कौन सा भंडारण इन्हें परिवहन और रायल्टी प्रदान करता है, किस निर्माण स्थल के लिए चोरी की रेत ले जाई जाती है, उस पर रोक लगाने की फुर्सत जिम्मेदार लोगों को नहीं है। रात 8 बजे से तड़के 5 बजे के मध्य रात के अंधेरे में चोरी का खेल सांठ-गांठ से खेला जा रहा है। अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सख्त हिदायत को नजरअंदाज कर आखिर किसका संरक्षण इन रेत के चोरों को प्राप्त है, यह जांच का विषय भी है। सूत्र बताते हैं कि प्रति ट्रैक्टर 4500 रुपए की अवैध वसूली के एवज में घाट खुले छोड़े गए हैं। बता दें कि पिछले महीनों में मुख्यमंत्री जो कि खनिज विभाग मंत्रालय भी अपने पास रखे हुए हैं, उनके द्वारा कोरबा खनिज विभाग के अधिकारी से लेकर ड्राईवर व सिपाही तक बदल दिए गए। आमूलचूल परिवर्तन के बाद भी नए अधिकारियों व कर्मियों से कार्यवाही की उम्मीद करना बेईमानी साबित हो रहा है।

कोरबा : चाचा ने की भतीजे की हत्या ,लाश फेंक दी थी तालाब में

यह बड़ा ही रहस्यमय है कि कुछ महीना पहले तक एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार, नायब तहसीलदार सीधे रात-रात को सड़क पर उतरकर रेत पकड़ा करते थे लेकिन एकाएक ऐसा क्या हुआ कि कोरबा में सीएम के निर्देश की धज्जियां उड़ाई जा रही है। सिंडीकेट बनाकर रेत की चोरी करने वालों पर शिकंजा नहीं कसा जाना एनजीटी के निर्देशों का भी उल्लंघन है।