Sunday, June 28, 2026

कोरबा : एचएमएस संगठन के गेवरा क्षेत्र के कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, केंद्रीय अध्यक्ष श्री रेशम लाल यादव ने किया ध्वजारोहण

कोरबा। 15 अगस्त 1947 को भारत एक स्वतंत्र राष्ट्र बना था। साथ ही गुलामी की हथकड़ियों व बेड़ियों से हमेशा के लिए मुक्त हो गया था। स्वतंत्रता दिवस के जश्न के रूप में पूरे देश में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।कोरबा जिले में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ को हर्षाेल्लास और धूमधाम से मनाया गया। भारी बारिश के बीच देशभक्ति की भावना से लबरेज जिले के नागरिकों ने खुशी और उत्साह के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने आज स्वतंत्रता दिवस पर कोरबा जिला मुख्यालय स्थित सीएसईबी फुटबॉल ग्राउंड पर आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में ध्वजारोहण किया और सशस्त्र बलों की टुकड़ियों की सलामी ली।वही सहर के अन्य क्षेत्रों में भी स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। आज स्वतंत्रता दिवस के पवन अवसर पर एचएमएस संगठन के गेवरा क्षेत्र के कार्यालय में केंद्रीय अध्यक्ष श्री रेशम लाल यादव जी के द्वारा झंडा रोहन किया गया। इस अवसर पर गेवरा दीपका सेंट्रल वर्क शॉप के समस्त पदाधिकारी और सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।