Thursday, April 16, 2026

कोरबा: मेले में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला नाबालिग गिरफ्तार, झूला ऑपरेटर को दी थी जान से मारने की धमकी

कोरबा। चैत्र नवरात्र के अवसर पर एसईसीएल कालीबाड़ी मैदान में आयोजित मेले में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक नाबालिग लड़के ने चाकू लहराकर लोगों को डराना शुरू कर दिया। यह चौंकाने वाला मामला मानिकपुर थाना क्षेत्र का है, जहां सोमवार देर शाम मेले का आनंद ले रहे लोगों के बीच अचानक अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाबालिग आरोपी झूला ऑपरेटर को चाकू दिखाकर मुफ्त में झूला झुलाने की मांग कर रहा था। जब ऑपरेटर ने उसकी मांग मानने से इनकार कर दिया, तो उसने पेट में चाकू मारने की धमकी दी। नाबालिग की इस हरकत से मेले में मौजूद लोग डर गए और कई लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।