Wednesday, June 24, 2026

KORBA NEWS: 10वीं की छात्रा ने किया सुसाइड:घर से बिन बताए निकली थी, फिर फांसी के फंदे पर लटका मिला शव

कोरबा जिले में एक 10वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। वो घर से बिन बताए निकली थी। इसके बाद उसका शव गांव में ही एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।

सैंडल गांव की रहने वाली 16 वर्षीय दिव्या जांगड़े 10वीं की छात्रा थी। रोज की तरह वह गुरुवार को भी घर पर थी। मगर अचानक से शाम को वह घर से निकल गई थी। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने काफी तलाश की। इसके बावजूद उसका कुछ पता नहीं चला।