कटघोरा/छुईकला। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के छुरीकला स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में अव्यवस्थाओं को लेकर सोमवार को छात्रों और अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा। शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह की गाड़ी का छात्रों ने घेराव कर अपनी समस्याएं बताईं। इस दौरान कई छात्र भावुक होकर रो पड़े और स्कूल की व्यवस्थाओं पर गंभीर आरोप लगाए।












