Tuesday, September 22, 2026

Korba News: बाइक गुम होने से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र के बलगी खार निवासी 27 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है।