Tuesday, August 18, 2026

कोरबा: सी.एस.ई.बी.चौक के समीप बनेगा ओव्हरब्रिज…

शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में सी.एस.ई.बी.चौक के समीप ओव्हरब्रिज का निर्माण किया जाएगा। आज कलेक्टर श्री संजीव कुमार झा ने निगम आयुक्त श्री प्रभाकर पाण्डेय एवं सेतु निगम व पी.डब्ल्यू.डी. के अधिकारियों के साथ घंटाघर, बुधवारी, जैन चौक, सी.एस.ई.बी. चौक, अशोक वाटिका रोड व टी.पी.नगर चौक रोड आदि का स्थल निरीक्षण किया तथा ओव्हरब्रिज निर्माण हेतु सर्वेक्षण का कार्य कर प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश सेतु निगम के अधिकारियों को दिए।