कोरबा। नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कोरबा में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा के लिए बैठकों का दौर शुरू कर दिया है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों में प्रत्याशी चयन को लेकर गहन मंथन जारी है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कोर कमेटी ने महापौर और पार्षद पद के लिए संभावित प्रत्याशियों की सूची लगभग तैयार कर ली है, जबकि कांग्रेस के पर्यवेक्षक व पीसीसी उपाध्यक्ष गुरुमुख सिंह होरा ने महापौर और पार्षद प्रत्याशियों का पैनल तैयार कर उसे राजधानी भेज दिया है।

महापौर पद के लिए इन नामों की चर्चा

नगर निगम कोरबा के महापौर पद, जो इस बार सामान्य महिला के लिए आरक्षित है, के लिए भाजपा ने 14 संभावित नाम प्रदेश कार्यालय भेजे हैं। इनमें संजू देवी राजपूत, आरती विकास अग्रवाल, वैशाली रत्नपारखी, ज्योति वर्मा, रितु चौरसिया, प्रीति स्वर्णकार, रानी हरकेश यादव, उमा भारती सराफ, कल्पना पटेल, रश्मि लाम्बा, रुकमणी नायर, मनोरमा शर्मा, मंजू सिंह जैसे नाम प्रमुख हैं।

वहीं कांग्रेस से महापौर पद की दावेदारी में उषा तिवारी, रेखा त्रिपाठी, सपना चौहान, रुबी तिवारी, अमृता निषाद और दर्शन मानिकपुरी जैसे नाम सामने आए हैं। दोनों दलों के शीर्ष नेता जल्द ही एक नाम पर मुहर लगाकर प्रत्याशियों की घोषणा करेंगे।

भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों को मिली हरी झंडी

पार्षद पद के लिए भी भाजपा ने अपने संभावित उम्मीदवारों को मैदान में उतारने की तैयारी कर ली है। पूर्व सभापति अशोक चावलानी और पूर्व पार्षद हितानंद अग्रवाल जैसे नेता चुनावी मैदान में उतरने के इच्छुक हैं। अशोक चावलानी ने आरपी नगर वार्ड से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है, जबकि हितानंद अग्रवाल इस बार बालको क्षेत्र के बजाय शिवाजी नगर वार्ड से अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं।

इसके अलावा चंद्रलोक सिंह गुड्डू (सीएसईबी पथर्रीपारा), नरेन्द्र देवांगन (कोहड़िया), स्मृति सत्यवान राठौर (वार्ड 3), दिनेश झा (वार्ड 4), रूबी सागर (वार्ड 8), सुफल राधा महंत (वार्ड 9), उर्वशी (वार्ड 11) सहित कई अन्य दावेदारों को चुनाव लड़ने के संकेत दे दिए गए हैं।