Monday, July 6, 2026

कोरबा रेल संघर्ष समिति के सदस्य रामकिशन अग्रवाल पहुंचे जयपुर, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष व रेल अधिकारियों से की बात, कोरबा बीकानेर स्पेशल ट्रेन चलाने सौप ज्ञापन

जयपुर। भारत के प्रसिद्ध खाटू श्याम जी मंदिर से लोगों की श्रद्धा जुड़ी हुई है। हर कोई यहां पहुंचकर भगवान से आशीर्वाद लेना चाहता है। इसी भावना के साथ कोरबा जिले के रेलवे संघर्ष समिति के सदस्य एवं वरिष्ठ रेलवे सलाहकार रामकिशन अग्रवाल ने अपने जयपुर प्रवास के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया एवं बीकानेर ZRUCC के सदस्यों के साथ मिलकर बीकानेर कोरबा बीकानेर स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग की है उन्होंने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा और इस ओर ध्यान देने की बात कही।

यह याद दिला दे चले कि खाटू श्याम जी की प्रसिद्धि पूरे देश सहित विदेश में भी फैली है हर कोई इनके दर्शन को आतुर रहता है ऐसे में अगर कोरबा वासियों को कोई स्पेशल ट्रेन मिल जाएगी तो भक्तों को विशेष तौर पर सुविधा मिलेगी इसी मकसद के साथ रामकिशन अग्रवाल ने अपने सरोकार दिखाएं और बीकानेर नेताओं व अधिकारियों से बात की।

आरक्षण के लिए उरगा चौक पर आदिवासी समाज के लोगो ने किया चक्काजाम