कोरबा . कोरबा शहर में त्वरित निदान माइक्रो फाउंडेशन कोरबा कार्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाई तुलसी टीवीएस के संचालक व वरिष्ठ भाजपा नेता केदारनाथ अग्रवाल के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।। उपरोक्त कार्यक्रम में नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाई एवं पाममाल के संचालक दिनेश मोदी एवं त्वरित निदान माइक्रो फाउंडेशन के डायरेक्टर योगेश बंसल के अलावा शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।











