Thursday, October 15, 2026

KORBA:कृषि विस्तार अधिकारी का वेतन रुका,हटाया गया नोडल,,,कार्यों में कसावट लाने पंचायत सचिव का स्थानांतरण

कोरबा राज्य शासन की महत्वकांक्षी गोधन न्याय योजना और नरवा गरवा घुरवा बाड़ी योजना के जिले में सक्रिय संचालन के लिए जिला प्रशासन गंभीर है। कलेक्टर श्री संजीव झा जिले के गोठानो में योजनाओं के गंभीरता पूर्वक संचालन करने लगातार अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित कर रहे हैं। इसी तारतम्य में कलेक्टर श्री झा ने जिला पंचायत सभाकक्ष में गौठानों के नोडल अधिकारियों और ग्राम पंचायत सचिवों की समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर श्री झा ने बैठक में गोधन न्याय योजना की समीक्षा करते हुए गोधन न्याय योजना में लापरवाही बरतने वाले तथा 3 वर्ष से अधिक समय से एक ही ग्राम पंचायत में पदस्थ ग्राम सचिवों के स्थानांतरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने भूलसीडीह गोठान में 8 वर्मी टांके खाली होने पर वहां पदस्थ नोडल ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के एक माह के वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश पर श्रीमती गिरिजा साहू, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी के अगले माह के वेतन आहरण पर रोक लगाने से संबंधित आदेश उप संचालक कृषि द्वारा जारी कर दिए गए है।