
कोरबा। रजगामार-कोरकोमा मार्ग पर ग्राम अगारीखार जंगल के पास हुए सड़क हादसे के दौरान एक बाइक सवार ग्रामीण की मौत हो गई. 23 वर्षीय मृतक का नाम ठाकुर राम राठिया है, जो ग्राम केरवा का निवासी है. इस मौत से परिवार की दिवाली काली पड़ी गई है.
बताया जा रहा है कि दुपहिया वाहन में सवार होकर दिवाली की खरीदारी के लिए ग्राम कोरकोमा गया हुआ था. वहां से वापसी के दौरान अगारीखार जंगल के पास उसकी बाइक पेड़ से टकरा गई. सिर पर गंभीर चोट लगने से ठाकुर राम राठिया की मौके पर ही मौत हो गई. मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है. पीएम के लिए लाश भेज दिया गया है.
बताया जा रहा है ठाकुर राम राठिया की बाइक की रफ्तार बहुत तेज थी. अनियंत्रित होने के कारण बाइक सीधे पेड़ में जा टकराई, जिससे उसकी मौत हो गई. राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. जहां शव का पहचान कर आगे की कार्रवाई की गई.
रजगामार चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी ने बताया कि घटना सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घटना क्रम की जानकारी लेकर आगे जरूरी कार्रवाई की जा रही है.








