Thursday, October 1, 2026

कोरबा: बरमपुर से दर्री बराज टू-लेन सड़क को मिली राज्य सरकार की मंजूरी, बालको की दूरी होगी 31 किमी कम

कोरबा: राज्य सरकार ने बरमपुर से दर्री बराज टू-लेन सड़क को मंजूरी दे दी है। इस 5.20 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण के लिए एसईसीएल पहले ही 83 करोड़ रुपये की मंजूरी दे चुका है। इस सड़क के बनने से बालको की दूरी 31 किलोमीटर कम हो जाएगी, जिससे भारी वाहन अब सीधे बालको जा सकेंगे।