Monday, April 20, 2026

*कोरबा: फ्लाई ऐश परिवहन पर अस्थायी रोक, 4 अक्टूबर तक रहेगा प्रतिबंध*

बालको के बजरंग चौक से बरबसपुर बाईपास मार्ग पर लगातार फ्लाई ऐश गिरने की घटनाओं को देखते हुए छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने निरीक्षण के बाद इस मार्ग पर फ्लाई ऐश के परिवहन पर 4 अक्टूबर 2024 तक अस्थायी रोक लगा दी है। पूर्व में भी जारी निर्देशों का उल्लंघन पाए जाने पर यह कड़ी कार्रवाई की गई है। फ्लाई ऐश को तीन दिनों के भीतर हटाने के बाद ही परिवहन बहाल करने पर विचार किया जाएगा। निर्देशों का पालन न करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।