Thursday, March 19, 2026

*कोरबा: डीएम के परिवार से टोल नाका कर्मियों की अभद्रता, दो कर्मी जेल भेजे गए*

कोरबा, 5 अक्टूबर 2024 – कोरबा जिले के कटघोरा-बिलासपुर मार्ग पर स्थित रजकम्मा टोल नाका के कर्मचारियों द्वारा एक डीएम (डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट) के परिवार के साथ अभद्र व्यवहार करने का मामला सामने आया है। शुक्रवार रात करीब 9 बजे, डीएम के परिवार से वाहन में होने की सूचना देने के बावजूद, टोल नाका कर्मियों ने अभद्रता से बात की और बिना टोल भुगतान किए वाहन को न जाने देने पर अड़ गए।

 

सूत्रों के अनुसार, जब डीएम का परिवार कटघोरा-बिलासपुर मार्ग से गुजर रहा था, तो टोल नाका पर तैनात कर्मचारियों ने टोल राशि मांगी। यह बताने के बाद भी कि वाहन में डीएम का परिवार सवार है, कर्मचारियों ने बदसलूकी की और टोल न देने पर वाहन को नहीं छोड़ने की धमकी दी। परिवार ने यह स्थिति समझाने का प्रयास किया, लेकिन कर्मियों की तरफ से अभद्रता जारी रही।

 

घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। उन्होंने मामले को शांत करने की कोशिश की, लेकिन टोल नाका के कर्मियों ने विवाद जारी रखा। इसके बाद पुलिस ने टोल नाका के दो कर्मियों को गिरफ्तार कर थाना ले जाया।