Sunday, October 11, 2026

KORBA: सहायक अधीक्षक भू अभिलेख के तबादला आदेश का दो माह बाद नहीं हुआ क्रियान्वयन

कोरबा  राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के के अवर सचिव ने 2 माह पहले कोरबा के सहायक अधीक्षक भू अभिलेख का तबादला बलरामपुर रामानुजगंज जिला में किया था लेकिन अब तक इस आदेश का पालन नहीं किया गया है।मिली जानकारी के अनुसार राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के अवर सचिव विजय कुमार चौधरी ने 30 सितंबर 2022 को एक आदेश क्रमांक एफ-1-15/2022/सात-3 जारी एक साथ 8 सहायक अधीक्षक भू- अभिलेख और एक अधीक्षक का तबादला किया था। इस सूची में कलेक्टर भू- अभिलेख शाखा कोरबा में पदस्थ सहायक अधीक्षक भूपेन्द्र बंजारे का भी नाम था और उन्हें जिला बलरामपुर रामानुजगंज स्थानांतरित किया गया था।जानकारी के अनुसार अवर सचिव के इस आदेश का अब तक पालन नहीं किया गया है। सहायक अधीक्षक भूपेन्द्र बंजारे अभी भी कोरबा में ही रहकर कार्य कर रहे हैं। इस सम्बन्ध में एक आश्चर्यजनक जानकारी यह सामने आई है कि तबादला आदेश जारी होने के बाद कलेक्टर कोरबा ने सहायक अधीक्षक भूपेन्द्र बंजारे को एक आदेश जारी कर बरपाली तहसील के साथ साथ भैसमा उप तहसील का भी अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया। कलेक्टर कोरबा ने पत्र पृ. क्रमांक/ 12224/ वित्त-1/ 2022 दिनांक 12/ 10/ 2022 को उक्ताशय का आदेश जारी किया है। सहायक अधीक्षक भू अभिलेख भूपेन्द्र बंजारे अभी बरपाली और भैसमा दोनों स्थानों के प्रभार में हैं।