Sunday, August 2, 2026

KORBA: युवक का गला रेतकर नहर में फेंका शव, लड़की से बात करने पर हत्या की आशंका,

कोरबा/ जिले के उरगा क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि युवक किसी और की गर्लफ्रेंड से बात करता था, जिससे लड़की का बॉयफ्रेंड नाराज था कोरबा के पंडित रवि शंकर शुक्ल नगर में रहने वाले एक युवक की लाश कुदूरमाल स्थित नहर में मिली है। मृतक का नाम मनीष सारथी है। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। बताया जा रहा है कि युवक एक लड़की से बात करता था। इसके चलते लड़की का ब्वॉयफ्रेंड नाराज था। मामला उरगा थाना क्षेत्र का है।बताया जा रहा है कि मनीष सारथी की उसके ही दफ्तर में काम करने वाली एक लड़की से जान पहचान थी। वह उससे बातचीत भी किया करता था। परिजनों का आरोप है कि लड़की ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर मनीष की हत्या कर लाश नहर में फेंक दी। बताया जा रहा है कि एक दिन पहले सुनालिया पुल के पास स्थित उद्यान में कुछ युवकों के बीच झड़प हुई थी। पुलिस के पहुंचने पर सभी भाग गए थे। वहीं मौके पर पुलिस को मनीष की बाइक मिली और अगले दिन उसका शव नहर से बरामद किया गया।

परिजनों ने बताया कि मनीष और लड़की दोनों ही टीपी नगर की एक एजेंसी में काम करते थे। मनीष का लड़की से बातचीत करना उसके ब्वॉयफ्रेंड को पसंद नहीं था। आरोप लगाया कि यही वजह है कि साजिश रचकर मनीष की हत्या करवा दी गई। मनीष के शरीर पर कई जगह चाकू से वार के निशान मिले हैं। गले को भी चाकू से काटा गया है। मामले में पुलिस ने चार संदेहियों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही मनीष की मौत से पर्दा उठ जाएगा।